Venus Williams Record: वीनस विलियम्स टेनिस की दुनिया में नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं. वह ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट रविवार को कोर्ट पर उतरते ही इतिहास रच देंगी. दरअसल, 45 साल वीनस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के महिला एकल में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगी.
वीनस ने शनिवार को टूर्नामेंट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जब तक ये खबर मीडिया में नहीं आई, मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं था. मेरे लिए ये बहुत खुशी की बात है.’ मीडिया से बात करने के बाद वह सभागार से बाहर निकलीं और अपने पति एंड्रिया प्रीटी का हाथ पकड़कर एक गलियारे से होते हुए खिलाड़ियों के क्षेत्र में वापस चली गईं.

वीनस विलियम्स
वीनस ने इससे पहले 2021 में आखिरी और कुल 21वीं बार मेलबर्न पार्क में मुकाबला किया था. वीनस जब 17 साल की थीं तब उन्होंने पहली बार 1998 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लिया था और क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं. मेलबर्न पार्क की अपनी पहली यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘वो बहुत खूबसूरत समय था, क्योंकि मुझे बहुत सी चीजों के बारे में पता नहीं था. लेकिन न जानने का एक बड़ा फायदा ये है कि इससे आपको नए सिरे से शुरुआत करने का मौका मिलता है. मुझे बहुत कुछ सीखना था और फिर मैंने सब सीख लिया.’
वीनस ने कहा, ‘खेल की यही खासियत होती है. आप लगातार कोशिश करते रहते हैं. भले ही कुछ साबित करने की जरूरत न हो, सब कुछ आपके रवैये और मेहनत पर निर्भर करता है. इसे कोई कंट्रोल नहीं कर सकता. लेकिन इस पर कंट्रोल रखना ही असली जीत है.’ पिछले साल अगस्त में अमेरिकी ओपन से ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में वापसी करने वाली वीनस ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल के पहले दौर में सर्बिया की 24 साल की खिलाड़ी ओल्गा डैनिलोविच से भिड़ेंगी. एपी.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.