Wayne Madsen named captain of Italy in t20 world cup: इटली ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. टीम के कप्तान वेन मैडसेन होंगे. 42 साल के मैडसेन 2023 में इटली के लिए चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.
2 जनवरी, 1984 को डरबन में जन्मे वेन मैडसेन ने 2023 में इटली के लिए चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वह इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में क्लब क्रिकेट खेले चुके हैं। उन्होंने 253 प्रथम श्रेणी और 117 लिस्ट ए मैच खेले हैं. हालांकि टीम में सबसे बड़ा नाम 37 वर्षीय ऑलराउंडर जेजे स्मट्स का है जो दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के लिए 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और छह वनडे खेल चुके हैं. एमिलियो गे चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

इटली ने 42 साल के खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान बनाया है.
इटली ने टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर बनाई मेन ड्रॉ में जगह
इटली ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर इस टूर्नामेंट में जगह बनाई. टीम ने नीदरलैंड के साथ क्वालीफाई किया. टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाली टीम को दो बार के विजेता इंग्लैंड और वेस्टइंडीज तथा बांग्लादेश और नेपाल के साथ ग्रुप सी में रखा गया है. इटली ने आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर 2025 में यादगार प्रदर्शन के बाद टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की थी. स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे पर शानदार जीत की बदौलत वह दूसरे स्थान पर रहा.
बर्न्स की जगह इटली के कप्तान बने मैडसेन
खास बात यह है कि वेन मैडसेन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जो बर्न्स की जगह इटली के कप्तान बने. बर्न्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं. इटली की पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान थे और उसके क्वालिफाइंग कैंपेन के अहम सदस्य थे. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बर्न्स ने इटली के लिए आठ T20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने 45 की औसत और लगभग 140 के स्ट्राइक रेट से 1 शतक और 1 अर्धशतक बनाया.
इटली की टीम इस प्रकार है:
वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिशन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.