will Pakistan play t20 world cup: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या श्रीलंका की फ्लाइट पकड़ेगा, सोमवार को इसपर फैसला हो जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी 2 फरवरी को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मीटिंग करेंगे. उसके बाद पाकिस्तान ऐलान करेगा कि उसे खेलना है या नहीं. पीसीबी ने शुक्रवार या सोमवार तक फैसले करने को कहा था लेकिन उसकी पहली डेडलाइन फेल हो गई.
आईसीसी (ICC) और पीसीबी (PCB) के बीच जारी गतिरोध के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि अगर पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की मनाही करते हैं तो फिर पीसीबी उनकी बातों को मानेगा और वह टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करेगा. ऐसा नहीं लगता कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप से बाहर रहने का फैसला करेगा. क्योंकि उसकी टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने घर में टी20 सीरीज खेल रही है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने सीरीज के दौरान कई बार कहा कि उनकी टीम विश्व कप की तैयारी कर रही है और वह इस प्रदर्शन को टी20 वर्ल्ड कप में भी जारी रखना चाहती है.

पीसीबी सोमवार को ऐलान करेगा कि वो टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं.
पीसीबी दे रहा गीदड़भभकी
एक ओर जहां मोहसिन नकवी ने सरकार के पाले में गेंद डालने की बात कही है वहीं दूसरी ओर उसके खिलाड़ी विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं. इससे साफ हो गया है कि पाकिस्तान बाहरी दिखावा कर रहा है कि वह विश्व कप का बहिष्कार कर सकता है और अंदरखाने अपने खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए तैयार भी कर रहा है. पीसीबी की यह महज गीदड़भभकी है. वह विश्व कप का बहिष्कार करने का बड़ा फैसला कतई नहीं कर सकता. क्योंकि उसे पता है कि अगर उसने ऐसा किया तो इसके अंजाम उसे भुगतने पड़ेंगे.
ताबुत में आखिरी कील साबित हो सकता है
पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द प्रसारणकर्ता (Broadcasters) हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले (15 फरवरी) से हटता है, तो ब्रॉडकास्टर्स पीसीबी पर 38 मिलियन डॉलर (लगभग 320 करोड़ रुपये) का मुकदमा ठोक सकते हैं. विज्ञापनों और प्रायोजन (Sponsorship) से मिलने वाला यह पैसा सीधे तौर पर उस एक मैच से जुड़ा है. एक दिवालिया होने की कगार पर खड़े बोर्ड के लिए यह कानूनी जुर्माना ताबूत में आखिरी कील साबित हो सकता है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.