- Hindi News
- National
- T20 World Cup: India Pakistan Match Cancelled After Pakistan Govt Decision
- कॉपी लिंक
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने वाली थी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। इसके विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया।

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उनकी टीम भारत से वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी।
टूर्नामेंट खेलेंगे, लेकिन भारत से मैच नहीं- पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान ने रविवार को घोषणा की कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया है, बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंता जताई थी।
सरकार ने X पर एक पोस्ट में कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है।…हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।
प्रधानमंत्री से मिले थे PCB चीफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी ने सोमवार, 26 जनवरी को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान के वर्ल्ड कप पार्टिसिपेशन और भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर बाते हुईं। नकवी ने कहा था कि शुक्रवार या सोमवार तक आखिरी फैसला लिया जाएगा। अब रविवार को सरकार ने इस पर फैसला ले लिया।
पाकिस्तान की टी-20 वर्ल्ड कप टीम सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक।
पाकिस्तान वर्ल्ड कप से क्यों नहीं हट सकता है?
- PCB ने भारत में ना खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा चिंताओं पर पूरा समर्थन जताया है। लेकिन वह ऐसा एक दायरे में रहकर ही करना चाहता है ताकि ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) उस पर कोई कार्रवाई भी ना करे।
- BCCI, PCB और ICC के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता है। इसके तहत 2027 तक ICC टूर्नामेंटों में भारत-पाकिस्तान के सभी मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। PCB इस समझौते को नहीं तोड़ सकता है।
- पाकिस्तान का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल श्रीलंका में है। यहां तक कि अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो फाइनल भी वहीं खेला जाएगा। ऐसे में वह टूर्नामेंट या भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किस आधार पर करेगा?
नकवी ने वर्ल्ड कप छोड़ने धमकी क्यों दी थी? भारत में खेलने से मना करने के बाद ICC ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटा दिया था। उसके स्थान पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी गई। इसके विरोध में पाकिस्तानी बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी।
उन्होंने वहां के अखबार द डॉन से कहा था- ‘ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया। हम अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर उसने मना कर दिया तो हम भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।’ इसके बाद ICC ने PCB को चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया? बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था।
इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।
बांग्लादेश के वर्ल्डकप से बाहर होने की टाइम लाइन

यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.