पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार तीन मैच जीतकर हंगामा मचा दिया. अपने घर पर बुलाकर मेहमान टीम की उन्होंने खूब खातिरदारी की. सीरीज मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ओपनर सैम अयूब के 56 रन और बाबर आजम की शानदार नाबाद 50 रन के दम पर 6 विकेट पर 207 रन बनाए. शादाब खान ने आखिर में आकर महज 19 बॉल पर 46 रन की पारी खेल डाली. इस दौरान उन्होंने 5 छ्कके और 2 चौका लगाया.
ऑस्ट्रेलिया का किसने किया बुरा हाल
पहले दो मैच हारने के बाद तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, शाहीन अफरीदी ने कप्तान मिचेल मार्श को महज 1 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद मैथ्यू शॉट 2 रन बनाकर मोहम्मद नवाज के शिकार हुए. इसके बाद टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई. कैमरून ग्रीन ने 22 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 23 रव की पारी खेली लेकिन वो इससे ज्यादा कुछ कर नहीं पाए. 5 विकेट लेकर नवाज ने पाकिस्तान की जीत और सीरीज में क्लीन स्वीप पक्की कर दी.
ऑस्ट्रेलिया का टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप
पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल का खेल दिखाया. तीन मैचों की सीरीज के एक भी मुकाबले में मेहमान टीम अपना दबदबा नहीं बना पाई. पहला मैच पाकिस्तान ने 22 रन के अंतर से जीता था. सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद दूसरा मुकाबला मेजबान ने 90 रन से जीत सीरीज पर कब्जा जमाया. आखिरी और तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 111 रन से हार गया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.