भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप में मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे थे. टॉस के दौरान भारत और बांग्लादेश के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाए. जो पुरानी परंपरा है. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया गया. बीसीबी ने अपनी दलील में कहा कि कुछ देर के लिए ध्यान भटक गया था.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बाद में बयान दिया कि ये गलती जानबूझकर नहीं थी, बस कुछ पल के लिए ध्यान भटक गया था. बोर्ड ने ढाका में कहा कि विरोधी टीम के प्रति कोई असभ्यता या अनादर दिखाने का इरादा नहीं था. नियमित कप्तान अजीजुल हकीम बीमार थे, इसलिए टॉस के लिए नहीं आए और उप कप्तान जवाद अबरार मौजूद थे. बोर्ड ने साफ किया कि विरोधी कप्तान से हाथ नहीं मिलाने की घटना पूरी तरह से अनजाने में हुई और बस ध्यान भटकने की वजह से ऐसा हुआ. विरोधी टीम के प्रति कोई अनादर या असभ्यता दिखाने का मकसद नहीं था. बोर्ड ने कहा कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

बीसीबी ने बयान जारी कर बताया क्यों नहीं कप्तानों ने मिलाए हाथ.
क्रिकेट की भावना बनाए रखना और विरोधियों का सम्मान करना बांग्लादेश के लिए बहुत जरूरी है, और टीम मैनेजमेंट को इस बारे में तुरंत बता दिया गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मैदान के अंदर और बाहर क्रिकेट के मूल्यों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. गौर करने वाली बात है कि पिछले साल एशिया कप के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच भी हाथ नहीं मिलाने की नीति चल रही है, जो पहलगाम नरसंहार के बाद शुरू हुई थी.
हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक और क्रिकेट संबंध काफी खराब हुए हैं. भारत के कई हिस्सों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार के विरोध में कई रैलियां हुई हैं. क्रिकेट संबंध भी तब और बिगड़ गए जब बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने को कहा. इसके बाद बांग्लादेश ने आईसीसी से खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैंस की सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 विश्व कप के मैचों को कोलकाता और मुंबई से दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है. इस बारे में फिलहाल आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत चल रही है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.