Last Updated:
Who is Graeme Cremer left cricket due to his wife: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे के ग्रेम क्रेमर की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है. ग्रेम क्रेमर ने अपनी वाइफ को सपोर्ट करने के लिए 7 साल के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली थी, लेकिन इस खेल से भी उन्हें बहुत प्यार था और अब वह अपनी नेशनल टीम के लिए टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं.
जिम्बाब्वे के क्रिकेटर ग्रेम क्रेमर
बता दें कि ग्रीम क्रीमर की क्रिकेट के मैदान पर वापसी की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. साल 2019 में जब जिम्बाब्वे क्रिकेट पूरी तरह से बर्बाद हो गया था तब ग्रीम क्रीमर अपनी पर्सनल लाइफ की मुश्किलों से भी गुजर रहे थे. एक क्रिकेटर के तौर पर उन्हें जिम्बाब्वे में कोई भविष्य नहीं दिखा रहा था. तभी उनकी वाइफ की मर्मा की दुबई में नौकरी लग जाती है. दो बच्चों के साथ ग्रीम क्रीमर दुबई आते हैं. उन्हें लगा कि वह दुबई से जिम्बाब्वे ट्रैवल कर क्रिकेट के अपने पैशन को फॉलो करते रहेंगे, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हो गया कि ये काम बहुत मुश्किल है. ऐसे में मन मारकर ग्रीम क्रीमर ने अपनी वाइफ के सपने को पंख देने के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली और दुबई में शिफ्ट हो गए.
पायलेट हैं ग्रीम क्रीमर की वाइफ मार्मा
ग्रीम क्रीमर की वाइफ मर्मा पेशे से एक पायलट हैं. मार्मा ने अपने करियर की शुरुआत जिम्बाब्वे एयरलाइन से किया था. इसके बाद साल 2019 में उनकी नौकरी एमिरेट्स एयरलाइन में लगी, जिसके कारण उन्हें दुबई शिफ्ट होना पड़ा. एक तरफ ग्रीम क्रीमर की वाइफ का करियर नईं उंचाईंयों पर जा रही थी तो दूसरी ओर ग्रीम क्रीमर क्रिकेट से दूरी बना रहे थे, लेकिन उसी बीच उन्होंने दुबई में राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी से संपर्क किया. यहीं से उनकी किस्मत ने पलटी मारी और वह जस्थान रॉयल्स क्रिकेट एकेडमी में कोचिंग शुरू कर दी. कोचिंग में नई पारी की शुरुआत के बाद उन्हें खेल को नए नजरिए से देखने का मौका मिला.
कुछ समय बाद क्रीमर के पुराने दोस्त ब्रेंडन टेलर ने उनसे संपर्क किया. टेलर खुद एक बैन झेलने के बाद वापसी कर रहे थे. उन्होंने क्रीमर को फिर से साथ खेलने के लिए मनाया. हालांकि, जिम्बाब्वे क्रिकेट के एमडी गिवमोर माकोनी ने साफ कहा कि क्रीमर को सीधे नेशनल टीम में जगह नहीं मिलेगी, उन्हें पहले घरेलू टूर्नामेंट में अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करनी होगी. फिर क्या था क्रीमर को अपने सपने को जीने का दूसरा मौका मिल गया. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में ताकाशिंगा टीम के लिए 12 मैच खेले और 40 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने. हालांकि इसके बावजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में नहीं चुना गया, लेकिन उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग की और बाद में उन्हें टी20 विश्व कप के स्क्वाड में शामिल किया गया. क्रीमर का अगला लक्ष्य अब जिम्बाब्वे के लिए वनडे विश्व कप 2027 में खेलने का है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.