आपको बता दें कि अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली अगर सिर्फ 11 रन बना लेते हैं, तो आईपीएल में उनके 9000 रन हो जाएंगे। ऐसे में विराट कोहली ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट से पहले आईपीएल में 9 हजार रन बनाने का कारनामा अभी तक किसी खिलाड़ी ने नहीं किया है।
अगर बात करें कि विराट कोहली ने अभी तक कितने रन बनाए हैं, तो आपको बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट ने अपने आईपीएल में करियर में 274 मुकाबले खेले हैं और 8989 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में अभी तक 8 शतक और 66 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, विराट के अलावा, दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने अब तक 8 हजार रन भी नहीं पूरे किए हैं।
अगर बात करें आईपीएल 2026 में अभी तक विराट का प्रदर्शन कैसा रहा है, तो विराट ने अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 152.55 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। आईपीएल 2026 में उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन रहा है, जो गुजरात टाइटंस बनाया था।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.