Virat Kohli Heartfelt Wish For RCB Women: स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरा विमेंस प्रीमियर लीग खिताब जीता. पुरुष टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम को सोशल मीडिया पर जीत की बधाई दी.
विराट कोहली ने आरसीबी को दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग जीतने पर दी बधाई
नई दिल्ली. भारत के दिग्गज बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार विराट कोहली ने एक और बार ट्रॉफी अपने नाम करने पर महिला टीम को बधाई दी. स्मृति मंधानी की कप्तानी में गुरुवार को कोटंबी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर अपना आरसीबी ने दूसरा विमेंस प्रीमियर लीग खिताब जीता.
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए 41 गेंद में शानदार 87 रन की पारी खेल डाली. जॉर्जिया वोल ने अपनी कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी में 54 गेंदों में 79 रन बनाए, जिससे टीम को यादगार खिताबी जीत मिली. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी और चिनेले हेनरी ने 15 गेंद में 35 रन की तेज पारी के दम पर 4 विकेट पर 203 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था.