Punjab Kings vs Rajasthan Royals: मंगलवार, 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में भिड़ने वाली है, जहां बारिश की संभावना कम है।
ऐसे में आशंका है कि अगर नहीं बारिश होती है, तो मैच का पूरा 40 ओवर देखेने को मिलेगा। हालांकि, अगर बारिश होती है, तो बारिश की वजह से पिच से बल्लेबाज या फिर गेंदबाज को फायदा होगा, यह जानना बहुत जरूरी है। बारिश की वजह से मैच कम ओवर का भी हो सकता है। आइए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जाने लेते हैं।
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बारिश की संभावना कम है। मैच 7:30 में शुरू होने वाला है। शाम के समय तापमान 28°C से 30°C के बीच रहने की उम्मीद है। शाम के समय खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए मौसम ज़्यादा आरामदायक हो जाएगा। हालांकि, आपको बता दें कि इस सीजन पंजाब का केकेआर के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका है।
न्यू चंडीगढ़ में आज रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस पिच पर आईपीएल के दौरान औसत स्कोर 212 रन है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हो कि ये पिच बल्लेबाजों के लिए कितनी फायदेमंद रही है। पिछले दोनों मैच पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं।
वहीं, मुल्लांपुर में गेंदबाजों के लिए चुनौती रहने वाली है, क्योंकि यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। बल्लेबाज यहां लंबे-लंबे छक्के आसानी से लगाते हैं। उम्मीद जताया जा रहा है कि आज का मैच हाई स्कोर वाला मैच हो सकता है।
वैभव और प्रियांश आर्य पर रहेगी नजरें
आज के मैच में सलामी बल्लेबाजों पर फैंस की नजरें सबसे अधिक रहने वाली है। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
आपको यह भी बता दें कि पंजाब किंग्स ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में राजस्थान पंजाब का विजय रथ रोक पाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।