Chetan Sharm bold prediction PCB will make U turn: पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दावा किया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 12 फरवरी के बाद भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच पर यू-टर्न लेगा. ये सब राजनीति है. बांग्लादेश में 12 तारीख को चुनाव हैं. उसके बाद आप देखेंगे, यू-टर्न होगा. एक बयान आएगा, जिसमें कहा जाएगा, ‘जनता की भावना को देखते हुए, क्रिकेट को नुकसान नहीं होना चाहिए
12 फरवरी को पाकिस्तान करेगा भारत के साथ खेलने का फैसला, पूर्व चयनकर्ता चेतन शर्मा ने किया दावा
चेतन शर्मा के ये बयान उस वक्त आए हैं जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को साफ कर दिया कि खिलाड़ी अगले हफ्ते भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेंगे. आईसीसी को अब भी उम्मीद है कि पाकिस्तान अपना फैसला बदलेगा, खासकर जब शीर्ष संस्था ने संभावित प्रतिबंधों की चेतावनी दी है. चेतन का कहना है कि पीसीबी 12 फरवरी के बाद अपना रुख बदल लेगा, क्योंकि यह फैसला पूरी तरह राजनीतिक है.
चेतन ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में कहा, “बांग्लादेश के खिलाड़ियों की क्या गलती थी? कोई नहीं. ये सब राजनीति है. बांग्लादेश में 12 तारीख को चुनाव हैं. उसके बाद आप देखेंगे, यू-टर्न होगा. एक बयान आएगा, जिसमें कहा जाएगा, ‘जनता की भावना को देखते हुए, क्रिकेट को नुकसान नहीं होना चाहिए, पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलेगा.’ अभी का रुख सिर्फ बांग्लादेश चुनाव के कारण है. मैं खुद राजनीति में रहा हूं, चुनाव लड़ा हूं. चुनाव के बाद शायद सेना प्रमुख भी कह दें कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए और मैच होना चाहिए,”
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि इस पूरे विवाद के बीच सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान के खिलाड़ियों को हो रहा है. उन्होंने कहा, “फिलहाल पाकिस्तान ने आईसीसी को कुछ भी औपचारिक रूप से नहीं बताया है. बयानों का कोई मतलब नहीं जब तक आधिकारिक पुष्टि न हो. कोई भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकता है, लेकिन जब तक आप उसे औपचारिक रूप से नहीं देते, कुछ नहीं बदलता. असल में नुकसान किसका हो रहा है? क्रिकेट और क्रिकेटरों का.”
पीसीबी जो भी फैसला ले, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को साफ कर दिया कि टीम कोलंबो जाएगी और मैच खेलेगी. उन्होंने कहा, “हमारा माइंडसेट क्लियर है… हमने खेलने से मना नहीं किया. मना उनकी तरफ से आया है. आईसीसी ने फिक्स्चर दिया है, सरकार ने न्यूट्रल वेन्यू तय किया है. हमारी फ्लाइट कोलंबो के लिए बुक है, हम जा रहे हैं. बाकी जो होगा, देखा जाएगा,” उन्होंने मुंबई में टूर्नामेंट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.