Vaibhav Sooryavanshi 175 Runs Innings: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी. वैभव सूर्यवंशी ने भारत के महान बल्लेबाज कपिल देव की तरह ऐतिहासिक पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके भी लगाए.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की पारी
कपिल देव ने भी साल 1983 में खेले गए वनडे विश्व कप में ऐसी ही एक पारी खेली थी. हालांकि, उस समय वनडे फॉर्मेट 60 ओवरों का खेला जाता था, लेकिन जिस हालात में कपिल देव ने टीम इंडिया के लिए वो ऐतिहासिक पारी खेली थी, वह किसी चमत्कार से कम नहीं था. कपिल देव की ये पारी जिम्बाब्वे के खिलाफ तब आई थी जब टीम इंडिया ने सिर्फ 17 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा गिए थे.
कपिल देव की पारी से मच गई थी भगदड़
टनब्रिज के मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया थाम. सुनील गावस्कर और के श्रीकांत ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन जल्दी ही दोनों आउट हो गए. देखते ही देखते पांच विकेट गिर और स्कोर 20 रन के नीचे. इसके बाद कपिल का देव ऐसा तूफान आया कि वो भारत का हरियाणा हरिकेंस बन गए. कपिल देव की इस 175 रनों की दमदार पारी से टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 266 रन बनाए थे. इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी शानदार गेंदबादी से जिम्बाब्वे को 235 रन पर समेट कर बेहतरीन जीत हासिल की थी.
क्या है कपिव देव और वैभव की पारी में समानता?
43 साल पहले कपिल देव ने जब टीम इंडिया के लिए 175 रनों की पारी खेली थी जब की परिस्थिति अलग थी. आज की तरह खेल में आधुनिकता नहीं थी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की पारी से अगर तुलना की जाए तो दोनों में काफी समानता है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.