ऑलराउंडर हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकते हैं। 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा- हर्षित अभी पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति अच्छी नहीं लग रही। टीम को शाम तक उनकी फिटनेस पर अंतिम जानकारी मिल जाएगी। भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया अपना पहला मुकाबला शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ खेलेगी। चोट से उबरने की संभावना कम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में लगी चोट के कारण शायद वे पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा- फिजियो उनकी चोट की जांच कर रहे हैं। उनके उबरने की संभावना कम है। सिर्फ एक ओवर फेंका था 24 साल के दिल्ली के हर्षित राणा ने वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ एक ओवर डाला था, जिसमें 16 रन दिए। इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए। बल्लेबाजी में भी उन्हें सिर्फ एक गेंद खेलने का मौका मिला। 9 मैच में 9 विकेट ले चुके हर्षित अब तक भारत के लिए 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 57 रन बनाए और 9 विकेट लिए। इस बीच, स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर भी संदेह बना हुआ है, भारत की मुश्किलें बढ़ी हैं। साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया वॉर्म-अप मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया था। इस मैच में ईशान किशन ने 20 गेंदों में 53 रन की पारी खेली थी। DY पाटिल स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 240 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 7 विकेट गंवाकर 210 रन ही बना सकी।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.