Vaibhav Suryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच खेलने उतरे और वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम कर लिया. वैभव ने यह रिकॉर्ड अमेरिका और भारत के बीच हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही बनाया. दरअसल, वह अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं.
अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के 14 साल के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे हैं. वह जब भी मैदान पर उतरते हैं कोई न कोई कीर्तिमान नाम कर ही लेते हैं, चाहे उनका बल्ला चले या न चले. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड से इतिहास रच दिया. यह मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने छह विकेट से जीता. यह वैभव सूर्यवंशी का अंडर-19 वर्ल्ड कप में डेब्यू मुकाबला था. इसी के साथ वह अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें