IND U19 vs USA U19 Highlights: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का जीत से आगाज किया है. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में यूएसए को छह विकेट से शिकस्त दी. भारत की इस जीत के हीरो रहे हेनिल पटेल, जिन्होंने पांच विकेट लेकर अमेरिका की पारी को 107 रन पर ढेर कर दिया. इसके बाद अभिज्ञान कुंडू के नाबाद 42 रन से भारत ने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर 99 रन बनाए और मैच जीत लिया. बारिश के खलल के चलते भारत को 37 ओवर में 97 रन का संशोधित टारगेट मिला था.
अमेरिका पर कहर बनकर टूटे हेनिल
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में हुए इस मैच में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. कप्तान के इस फैसले पर खरा उतरते हुए भारतीय गेंदबाज (खासकर हेनिल पटेल) यूएसए के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. हेनिल पटेल ने पारी के दूसरे ही ओवर में यूएसए को झटका देकर भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. नौवां ओवर लेकर आए दीपेश देवेन्द्रन ने अमेरिका को दूसरा झटका दिया. इसके बाद हेनिल ने एक के बाद एक विकेट लेकर यूएसए की पारी को तहस-नहस कर दिया. 39 रन पर यूएसए की आधी टीम आउट हो गई थी. नीतीश सुदिनी ने 36 रन बनाकर यूएसए को किसी तरह 100 रन के पार पहुंचाया. लेकिन हेनिल ने पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट कर पंजा खोला, जिससे अमेरिका 35.2 ओवर में ऑलआउट हो गई. हेनिल ने सात ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर पांच विकेट लिए. उनके अलावा दीपेश, खिलन पटेल, आरएस अम्ब्रीश और वैभव सूर्यवंशी को एक-एक विकेट मिला.
Innings Break!
Henil Patel’s brilliant figures of 5️⃣/1️⃣6️⃣ help India U19 restrict USA U19 to 107 👏
Over to our batters 🙌
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.