विदर्भ दूसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई हैं। टीम ने पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को कर्नाटक को 6 विकेट से हरा दिया। इससे पहले विदर्भ ने 2024-25 के फाइनल में जगह बनाई थी। बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। 5 बार की चैंपियन टीम 49.4 ओवर में 280 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। करुण नायर ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। कर्नाटक से दर्शन नालकंडे ने 5 विकेट चटकाए। 281 रन का टारगेट का पीछा कर रही विदर्भ की टीम ने अमन मोखड़े के शतक की बदौलत 46.2 ओवर में 284/4 स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली। कर्नाटक से अभिलाष शेट्टी ने 3 विकेट लिए। करुण नायर की फिफ्टी
कर्नाटक की शुरुआत खराब रही। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल 9 और इनफॉर्म बैटर देवदत्त पडीक्कल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहले विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आए करुण नायर ने पारी को संभाला। उन्होंने 90 बॉल पर 76 रन बनाए। पारी में 8 चौके और एक सिक्स लगाया। करुण ने ध्रुव प्रभाकर (28 रन) के साथ अर्धशतकीय और कृष्णन श्रीजीथ (54 रन) के साथ शतकीय साझेदारी भी की। श्रीजीथ-करुण ने 113 रन जोड़े
74 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद कृष्णन श्रीजीथ ने करुण नायर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 113 रन जोड़े। श्रीजीथ ने 53 बॉल पर 7 चौके की मदद से 54 रन बनाए। उनके बाद स्पिन ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल ने 39 बॉल पर 36 और अभिनव मनोहर ने 33 बॉल पर 26 रन बनाकर कर्नाटक को 280 रन तक पहुंचाया। दर्शन के नाम 5 विकेट
विदर्भ से दर्शन नालकंडे ने 5 विकेट लिए। उन्होंने करुण नायर, ध्रुव प्रभाकर, श्रेयस गोपाल, अभिनव मनोहर और विद्याधर पाटील को पवेलियन भेजा। दर्शन के अलावा यश ठाकुर ने 2 जबकि यश कदम और नचिकेत भुटे ने एक-एक विकेट लिए। अमन के 138 रन
281 रन का पीछा करने उतरी विदर्भ टीम के ओपनर अथर्व तायडे मात्र 6 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ध्रुव शोरे (47 रन) ने अमन मोखड़े के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 119 बॉल पर 98 रन जोड़े और कर्नाटक कप प्रेशर में धकेल दिया। शोरे के आउट होने के बाद अमन ने पहले अपनी फिफ्टी पूरी की इसके बाद रविकुमार समर्थ के साथ मिलकर 112 बॉल पर 147 रन जोड़े और कर्नाटक को मैच से बाहर कर दिया। अमन ने 122 बॉल में 12 चौके और 2 सिक्स के सहारे 138 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। समर्थ ने भी फिफ्टी लगाई और 76 रन बनाकर नाबाद रहे। पारी में 7 चौके लगाए और टीम को जीत दिलाई। विकेटकीपर रोहित बिनकर ने 11 रन बनाए। कप्तान हर्ष दुबे शून्य पर नाबाद लौटे। विदर्भ से अभिलाष शेट्टी ने सबसे ज्यादा 3 और विद्याधर पाटिल ने एक विकेट लिए। दोनों टीमें सेमीफाइनल में कैसे पहुंची
कर्नाटक ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम को 55 रनों से मात देने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था। वहीं विदर्भ की टीम ने दिल्ली की टीम को क्वार्टर फाइनल में 76 रनों से हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। विदर्भ – अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, यश राठौड़, यश कदम, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, हर्ष दुबे (कप्तान), दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर। कर्नाटक – मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, ध्रुव प्रभाकर, श्रेयस गोपाल, अभिलाष शेट्टी, विजयकुमार विशक, विद्याधर पाटिल, विधाथ कावेरप्पा।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.