Vaibhav Suryavanshi 175 Runs: भारतीय अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में 100 रन से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. टीम के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेल डाली. उनको प्लेयर ऑफ द मैच के साथ साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. पिता संजीव ने कहा कि बचपन से ही वैभव किसी गेंदबाज से घबराता नहीं है.
वैभव सूर्यवंशी को किसने बनाया ऐसा खूंखार बल्लेबाज, पिता बोले- वो किसी से घबराता नहीं है
भारत ने इस मेगा फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. वैभव सूर्यवंशी की आतिशी 175 रन की रिकॉर्ड पारी के दम पर टीम ने 411 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. 9 विकेट पर इंग्लिश टीम 311 रन तक ही पहुंच पाई. फाइनल में इंग्लैंड पर मिली 100 रन की जीत में वैभव ने सिर्फ 80 गेंद में 175 रन बनाकर भारत की अजेय मुहिम को जीत के मुकाम तक पहुंचाया. बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपनी धमाकेदार पारी में 15 छक्के और 15 चौके लगाए.
संजीव ने होस्ट ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा, “जब से वैभव ने क्रिकेट खेलना शुरू किया, यह एक सपना था. आज वह सपना पूरा हो गया. सभी बच्चों ने मिलकर कड़ी मेहनत की और हमें पूरे देश की दुआएं उनके साथ महसूस हुईं. वो किसी से घबराता नहीं है. बचपन से ही वह बेहतरीन गेंदबाजों का सामना आसानी से करता आया है. आज वह देश के लिए खेल रहा था और उसके रन टीम के लिए फायदेमंद रहे.”
Some moments go beyond the scoreboard 💫❤️
A son shines on the biggest stage, and a father watches with pride in his eyes 🫶
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.