ICC T20 World cup 2026 Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों का आज से आगाज होने जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान की टीम का सामना नीदरलैंड्स के साथ होने जा रह है. वेस्टइंडीज की टीम स्कॉटलैंड …और पढ़ें
आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन दिन मुकाबले.
ICC T20 World cup 2026 Live score: आज से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है. पहले दिन फैंस को तीन मुकाबले देखने को मिलेंगे. पहले मैच में पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. दिन के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम का सामना स्कॉटलैंड से होगा जबकि आज तीसरे मुकाबले में मेजबान भारत के खिलाफ अमेरिका की टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
पहले दिन के तीनों मैच का शेड्यूल
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स – कोलंबो- सुबह 11 बजे (भारतीय समय)
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड -कोलकाता- दोपहर 3 बजे (भारतीय समय)
भारत बनाम अमेरिका – मुंबई- शाम 7 बजे (भारतीय समय)
कहां देखें टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच को स्टार स्पोर्ट्स के तमाम खेल चैनल पर अलग अलग भाषा में लाइव देखा जा सकता है. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए जियो स्टार ऐप पर जा सकते हैं.
February 7, 202606:55 IST
ICC T20 World cup 2026 Live: आज होगा टी20 वर्ल्ड कप का आगाज
नमस्कार, आप सभी का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लाइव ब्लॉग में स्वागत है. जिस दिन का फैंस को इंतजार था वो आज पूरा होने जा रहा है. आईसीसी के मेगा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप का आगाज श्रीलंका में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले मुकाबले से हो जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे से इसे खेला जाना है. दिन के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. शाम 7 बजे से मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मुंबई में करेगा.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.