Vaibhav suryavanshi dances on pawan singh Bhojpuri song: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस किया. वैभव ने अपने साथ टीम के साथियों को भी भोजपुरी गाने पर खूब नचाया. पवन सिंह के फिल्म भोजपुरिया राजा के सॉरी सॉरी कहा तारू, बॉबी देह में छुआ के…गाने पर जबरदस्त डांस मूव दिखाए. 14 साल के वैभव ने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली .
वैभव सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर किया बेहतरीन डांस.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का एक वीडियो उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वैभव कह रहे हैं कि पंजाबी गाना नहीं समझ में आ रहा गाइज. अभी भोजपुरी लगेगा. इसके बाद वह पवन सिंह की फिल्म भोजपुरिया राज के फेमस गाना नैन तोहर कजरारी दिलवा पे करे बमबारी लपकेला कमरिया ऐसे जैसे लपके बा सवारी Sorry, sorry कहा तारू Bobby देह में छुआ के जान लेबु का ए? जान जियते मुआ के (जियते मुआ के) गाते हुए और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.वैभव के साथ इस गाने पर उनकी टीम के अन्य खिलाड़ी भी डांस कर रहे हैं. इसके बाद वीडियो के आखिरी में वैभव कहते हैं कि अब मेरे तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है.
वैभव सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर किया बेहतरीन डांस.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.