U19 World cup Mohammed Sayyam no ball: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स में मोहम्मद सैयाम के नो बॉल को देखकर मेंटोर सरफराज अहमद अपना माथा पीट लिया. मोहम्मद सैयाम के नो बॉल पर अभिज्ञान कुंडु को बड़ा जीवनदान मिला था. हालांकि, अभिज्ञान अपने इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए.
अभिज्ञान के साथ मिलकर वेदांत ने अपनी फिफ्टी पूरी की. हालांकि, इस दौरान अभिज्ञान ने एक बड़ा मौका गंवा दिया. दरअसल अभिज्ञान कुंडु को पारी के 30वें ओवर की चौथी गेंद पर एक बड़ा जीवनदान मिला. अभिज्ञान जब 7 रन बनाकर खेलकर रहे थे तो वह मोहम्मद सैयान की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. वीडियो रिप्ले में पाया गया कि मोहम्मद सैयान का पैर क्रीज के लाइन से बाहर जा रही है, जिससे उनकी गेंद को नो बॉल करार दिया गया.
ಸಿಕ್ಕ ಚಾನ್ಸ್ ಅನ್ನ ಸಖತ್ ಆಗಿ ಬಳಸಿಕೊಂಡಿದ್ದಾರೆ! No-ball ನಲ್ಲಿ ಲೈಫ್ ಸಿಕ್ತು, Free-hit ನಲ್ಲಿ ಬೌಂಡರಿ ಸಿಕ್ತು. Abhigyan Kundu ಇವತ್ತು ದೂಳೆಬ್ಬಿಸೋಕೆ ರೆಡಿ! 👊💥
सरफराज अहमद ने पकड़ लिया माथा
अभिज्ञान के इस विकेट से पाकिस्तानी टीम खुशी से झूम रही थी, लेकिन जैसे ही नो बॉल करार दिया गया टीम के मेंटोर सरफराज अहमद ने अपना माथा पकड़ लिया. मोहम्मद सैयान को बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था कि उनसे कितनी बड़ी चूक हो गई. हालांकि, अभिज्ञान इसके बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक पाए. अभिज्ञान 27 गेंद में 1 चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए.
वेदांत ने खेली अर्धशतकीय पारी
टीम इंडिया के लिए वेदांत त्रिवेदी ने मुश्किल परिस्थिति में फिफ्टी लगाई. वेदांत 98 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हुए. वेदांत से पहले वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंद में 30 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विहान मल्होत्रा ने 21 रनों की पारी खेली, जबकि एरोन जॉर्ज ने 16 रनों का योगदान दिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.