vaibhav suryavanshi surpasses shubman gill: वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर सिक्स मैच में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. उन्होंने 22 गेंदों पर 30 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था. वैभव ने इस दौरान शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद को पीछे छोड़ दिया. वैभव को गिल और उन्मुक्त को पीछे छोड़ने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 11 रन की जरूरत थी.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के यूथ वनडे क्रिकेट में 1169 रन हो गए हैं. शुभमन गिल के 1149 रन है जबकि उन्मुक्त चंद के भी 1149 रन है. यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में विजय जोल पहले नंबर पर हैं. विजय ने 1404 रन बनाए हैं जबकि यशस्वी जायसवाल ने 1386 रन बनाए हैं. इसके बाद तन्मय श्रीवास्तव का नंबर आता है जिन्होंने 1316 रन बनाए हैं. वैभव का नंबर चौथा जबकि गिल पांचवें और उन्मुक्त छठे नंबर पर खिसक गए हैं.वैभव ने 23 यूथ वनडे में ये रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं. यूथ वनडे में वैभव का हाईएस्ट स्कोर 171 रन है.

वैभव सूर्यवंशी ने एक साथ गिल और उन्मुक्त को पीछे छोड़ा.
13 साल में मिला आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. उन्हें 13 साल की उम्र में आईपीएल का पहला कॉन्ट्रेक्ट मिला.राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा.अपने डेब्यू आईपीएल वैभव ने शानदार शतक जड़ा. वह आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने. वैभव ने 38 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली. यह पारी उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली.
वैभव का रिकॉर्ड
वैभव लिस्ट ए में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. उन्होंने 14 साल, 272 दिन की उम्र में 36 गेंदों में शतक बनाया. बिहार के वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. वैभव के नाम 59 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड है. वैभव अंडर-19 विश्व कप के एक मैच में 50 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 67 गेंदों में 72 रन की पारी खेली है. अंडर-19 एशिया कप में सबसे अधिक छक्के (20 से अधिक) लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है. वैभव यूथ वनडे में ऑलटाइम सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं. उनके नाम 60 छक्के दर्ज हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.