भारतीय कप्तान पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाते हैं. यह ट्रेंड सूर्यकुमार यादव ने शुरू किया था और तब से अब तक जारी है. भारत ए टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 मैच में पाकिस्तान शाहीन से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भी यही देखने को मिला. अंडर-19 मैच में पाकिस्तान अंडर-19 ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है क्योंकि यह ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच है और भारत-पाकिस्तान दोनों सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यह मैच दोनों एशियाई टीमों के लिए जीतना जरूरी है.
सुपर सिक्स ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, जबकि सुपर सिक्स ग्रुप 2 से इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच की प्लेइंग इलेवन:
भारत अंडर-19 प्लेइंग 11: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
पाकिस्तान अंडर-19 प्लेइंग 11: हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसान, अली हसन बलोच, अब्दुल सुब्हान, मोमिन क़मर, मोहम्मद सय्याम, अली रज़ा.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.