भारत की उभरती हुई बैडमिंटन प्लेयर देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कमाल कर दिया. देविका ने 250,000 डॉलर की ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में मलेशिया की गोह जिन वेई के मैच के बीच से हट जाने के कारण जीत हासिल की.
विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज देविका बेंगलुरु के पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में कोच उमेंद्र राणा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं. इसके साथ ही वह इंडोनेशिया के रहने वाले कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा की देखरेख में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ अपने खेल को निखार रही हैं.
2025 में देविका ने जीता था मलेशिया इंटरनेशनल
देविका ने पिछले कुछ समय से शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने अगस्त 2025 में मलेशिया इंटरनेशनल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने 2025 में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारत की मिश्रित टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम योगदान दिया.
वह पिछले सत्र में इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 में उपविजेता रही थी जबकि 2024 में चार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी. इनमें स्वीडिश ओपन और पुर्तगाल इंटरनेशनल भी शामिल हैं, जहां वह विजेता रही थी. उन्होंने एस्टोनियन इंटरनेशनल और डच इंटरनेशनल में दूसरा स्थान हासिल किया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.