ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में अनुभव और युवा जोश की टक्कर थी. शुरुआत में नोवाक जोकोविच हावी नजर आए और कार्लोस अल्कराज के खिलाफ 6-2 की आसान जीत दर्ज की. दूसरे सेट में मामला पलट गया और पलटवार करते हुए 22 साल के स्पेनिश खिलाड़ी ने 6-2 से बाजी मारते हुए मैच में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली. तीसरे सेट में भी जोकोविच पिछड़ गए और देखते ही देखते 6-3 से अल्कराज ने जीत दर्ज कर बढ़त बना ली. अब सबकुछ चौथे सेट पर टिक गया था जहां मुकाबला कांटे का देखने को मिला. हर एक गेम के लिए जोकोविच और अल्कराज पसीना बहाते नजर आए. आखिर में बाजी स्पेनिश स्टार ने मारी और की जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम कर लिया.
करियर स्लैम का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम
22 साल के कार्लोस अल्कराज के लिए जोकोविच के खिलाफ जीत एक बड़ी उपलब्धि है. वह ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ ही चारों बड़े खिताब (विंबलडन, यूएस ओपन, फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन) जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. इस युवा ने अपने हमवतन राफेल नडाल का रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने 24 साल की उम्र में यह कारनामा किया था.
किसने तोड़ा जोकोविच का सपना
दुनिया के नंबर 1 कार्लोस अल्कराज रविवार को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में रोमांचक ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 पुरुष एकल फाइनल में दस बार के विजेता नोवाक जोकोविच के खिलाफ जीत दर्ज की. इस मुकाबले में जोकोविच ने पहला सेट 6-2 से जीता. इसके बाद अल्कराज ने अगले दो सेट में जोकोविच की सर्विस दो-दो बार तोड़कर 6-2 और 6-3 से जीत दर्ज की. दोनों खिलाड़ी इतिहास रचने के करीब थे. जोकोविच ने कभी ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल नहीं हारा था जबकि अल्कराज अपना पहला मेलबर्न फाइनल खेल रहे थे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.