ICC T20 WORLD CUP LIVE SCORE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे. सबसे पहला मुकाबला ग्रुप डी की दो दमदार टीम साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होगा. अफगानिस्तान पहला मैच हार चुकी है जबकि स…और पढ़ें
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला
ICC T20 WORLD CUP LIVE SCORE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे. दिन के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम ग्रुप डी के अपने विरोधी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. अफगानिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के पहले मैच में हार मिली थी. वहीं प्रोटियाज टीम ने कनाडा को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी. दिन के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया और को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. आखिरी मैच में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के साथ खेलेगी.
साउथ अफ्रीका-एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका।
अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई।
February 11, 202610:29 IST
T20 World Cup LIVE Score: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला
नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 5वें दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. आज के दिन खेले जाने वाले तीनों ही मुकाबले के दमदार होने की उम्मीद है. पहला मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है. ग्रुप डी की दोनों टीमों में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराकर जीत दर्ज की थी जबकि न्यूजीलैंड से अफगानिस्तान हारकर यहां खेलने उतरेगी. दिन के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया और को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. आखिरी मैच में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के साथ खेलेगी.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.