वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना आसान नहीं है, टीम में पहले से ही लेफ्ट हैंडर बैट्समैन की एक लंबी फेहरिस्त है. ऐसे में उनके सामने टीम कॉम्बिनेशन में जगह बनाना बड़ी चुनौती है.
वैभव सूर्यवंशी और उनकी आतिशी बल्लेबाजी हर क्रिकेटप्रेमी की फेवरेट बनती जा रही है. खासकर अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में वैभव ने जिस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, उससे ये तय माना जा रहा है कि वो जल्दी टीम इंडिया में दिखाई दे सकते हैं, हालांकि ये इतना आसान है नहीं.वैभव की पहली बाधा उम्र है, अगले माह 27 तारीख को वह इस बाधा को पार कर 15 साल की उम्र सीमा पार कर लेंगे. हालांकि उनकी सबसे बड़ी चुनौती टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन में जगह बनाना है. फिलहाल टीम जिस तरह से खेल रही है, उसमें वैभव को जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.