Big setback for Pakistan Cricket Board: भारत के खिलाफ 15 फरवरी के हाई-प्रोफाइल वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने के अपने फैसले के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. पीसीबी ने सोचा था कि उनके इस फैसले का क्रिकेट बोर्ड्स समर्थन करेंगे, लेकिन एक भी क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के रुख का साथ नहीं दिया है, जिससे पाकिस्तान अब अकेला पड़ गया है.
पाकिस्तान को लगा जोर का झटका.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगा था कि वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना करेगा तो वर्ल्ड क्रिकेट में उसकी वाहवाही होगी. तमाम क्रिकेट बोर्ड्स उसके इस फैसला का समर्थन करेंगे, लेकिन अब पीसीबी को जोर का झटका लगा है. 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार के फैसले पर इंटरनेशनल समर्थन पाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई दूसरे क्रिकेट बोर्डों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने भी पाकिस्तान का सपोर्ट नहीं किया है. सभी क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि पाकिस्तान बिन बात विवाद कर रहा है.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें