Why Pat Cummins Ruled ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का उनका फैसला इस बात से भी जुड़ा था कि वो आने वाले टेस्ट सीजन के लिए पूरी तरह फिट रहना चाहते हैं. पैट कमिंस का टी20 वर्ल्ड कप में न खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है. वह गेंद से तो प्रभावी साबित होते ही हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी अहम पारियां खेलने में सक्षम हैं.
कमिंस ने ‘ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण था. मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा था, बस हल्की सी परेशानी थी और उससे उबरने के लिए समय कम पड़ गया. मैं कुछ हफ्ते आराम करूंगा और फिर आगे की प्लानिंग करूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘एडिलेड टेस्ट के बाद हमें पता चला कि चोट पूरी तरह ठीक होने में चार से आठ हफ्ते लग सकते हैं. शुरू में लगा था कि चार हफ्ते ही लगेंगे, क्योंकि मैं अच्छा महसूस कर रहा था, लेकिन अभी-अभी एक स्कैन कराया है और डॉक्टरों का मानना है कि पूरी तरह ठीक होने में कुछ हफ्ते और लगेंगे. इसलिए समय थोड़ा कम पड़ गया.’

पैट कमिंस टी20 विश्व कप से क्यों हुए बाहर
ऑस्ट्रेलिया का व्यस्त टेस्ट शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैचों का बिजी शेड्यूल अगस्त से शुरू होगा, जब वो डार्विन और मैकाय में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट खेलेगा. इसके बाद सितंबर में टेस्ट और वनडे के लिए साउथ अफ्रीका जाएगा. ऑस्ट्रेलिया फिर न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा और उसके बाद पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारत जाएगा. इसके बाद अगले साल मार्च में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर पिंक बॉल टेस्ट खेलेगा. फिर इंग्लैंड में एशेज सीरीज, वनडे वर्ल्ड कप और जून में लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा.
कमिंस ने कहा, ‘हमने सोचा कि आने वाले सीजन में इतने मैचों को देखते हुए साल के पहले छह महीने में थोड़ा संयम रखना अच्छा रहेगा. चोट ठीक हो जाएगी और इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है. अगर मैं अभी सतर्क नहीं रहता तो दिक्कत बढ़ सकती थी.’ कमिंस को उम्मीद है कि वो 26 मार्च से शुरू होने वाले IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने के लिए समय पर फिट हो जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘हम चोट की हालत देखकर ही फैसला लेंगे. कुछ हफ्ते बाद एक और स्कैन होगा और अगर रिपोर्ट अच्छी रही तो धीरे-धीरे अपनी रूटीन में सुधार करेंगे. टेस्ट मैचों के मुकाबले टी20 मैचों के लिए तैयारी करना थोड़ा आसान होता है.’
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.