Last Updated:दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की अचानक मुलाकात हुई
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर पूरी दुनिया की नजर रहती है. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वो चर्चा में बने रहते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद जहां भी वो जाते हैं कैमरा उनकी तरफ होता है. धोनी कब क्या करेंगे ये किसी को पता नहीं होता है और इसी वजह से जब भी वो कहीं जाते हैं तो लोग खबरों के इंतजार में रहते हैं. इस वक्त चर्चा उनकी नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की अचानक मुलाकात को लेकर हो रही है.
क्रिकेट और राजनीति वैसे तो एक दूसरे के साथ नहीं चलते लेकिन जब साथ आते हैं तो चर्चा होना लाजमी है. कई पूर्व भारतीय क्रिकेट राजनीति में कदम रख चुके हैं. कुछ सफल हुए जबकि कई दिग्गजों ने इसमें हाथ आजमाने के बाद इससे किनारा कर लिया. हालिया किस्सा महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बनाया जा रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की अचानक मुलाकात हुई. दोनों की मुलाकात का वीडियो सामने आया तो ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.