वेस्टइंडीज के दिग्गज वॉल्श टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे. ये धुरंधर इससे पहले बांग्लादेश पुरुष टीम के स्पेशलिस्ट बॉलिंग कोच और वेस्टइंडीज महिला टीम के हेड कोच रह चुके हैं. 2024 में वे जिम्बाब्वे महिला टीम के लिए तकनीकी सलाहकार भी रहे हैं. अपनी नियुक्ति के बाद वॉल्श ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर हम अच्छी तरह से अपनी योजनाओं को लागू करें. एक टीम की तरह मिलकर काम करें और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालें, तो हमारे पास बहुत अच्छा मौका है. गेंदबाजी आक्रमण का संयोजन मुझे देखकर प्रभावित हुआ है और टीम में काफी संभावनाएं हैं.”

सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टी20 वर्ल्ड कप टीम के तेज गेंदबाजों में ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगारावा और टिनोटेंडा मापोसा शामिल हैं. ब्रैड इवांस और ताशिंगा मुसेकिवा सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. उनके स्पिनर्स वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्राहम क्रेमर और रजा अनुभवी गेंदबाजों का समूह बनाते हैं. जेडसी के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी ने कहा कि वॉल्श की नियुक्ति का मकसद उनकी “गेंदबाजों को मेंटर करने की क्षमता” का लाभ उठाना है.
माकोनी ने कहा, “जैसे ही हम आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं, हमारे लिए यह जरूरी था कि हम ऐसे व्यक्ति को लाएं, जो ग्लोबल स्तर पर सफल होने के लिए जरूरी चीजों को समझता हो. कोर्टनी का अनुभव, प्रोफेशनलिज्म और खिलाड़ियों को मेंटर करने की क्षमता हमारे गेंदबाजी संसाधनों को मजबूत करने में बेहद अहम होगी.”
जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप बी में है, जहां उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका है. जिम्बाब्वे के सभी चार ग्रुप मैच श्रीलंका में तीन अलग-अलग वेन्यू पर होंगे, जिनमें दो कोलंबो में और एक पल्लेकेले में खेला जाएगा. जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में वापसी कर रहा है, क्योंकि वह 2024 संस्करण के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.