Last Updated:
तिलक वर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘अभिषेक को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. कल के मैच में उसके खेलने पर फैसला लेने के लिए अभी समय है.अभिषेक अमेरिका के खिलाफ शनिवार को मुंबई में खेले गए पहले मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था.
अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिली, दिल्ली नहीं तो कोलंबो में पक्का खेलेंगे
तिलक वर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘अभिषेक को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. कल के मैच में उसके खेलने पर फैसला लेने के लिए अभी समय है.अभिषेक अमेरिका के खिलाफ शनिवार को मुंबई में खेले गए पहले मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था. उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी. माना जा रहा है कि मैच के दौरान उनकी तबीयत खराब थी और दिल्ली पहुंचने के बाद और बिगड़ गई.
कोलंबो मैच पर अभिषेक की नजर
भारत की प्राथमिकता नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं है, बल्कि 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच है, जहां पिच थोड़ी अलग होगी. पाकिस्तान ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं. पेट के संक्रमण से ताकत और सहनशक्ति पर असर पड़ता है और यह देखना बाकी है कि क्या अभिषेक शुक्रवार को यात्रा करने, शनिवार को अभ्यास करने और रविवार को मैदान में उतरने की स्थिति में होंगे.
दिल्ली के लिए विकल्प तैयार
सैमसन ने मंगलवार को यहां नेट पर बल्लेबाजी की और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ काफी समय बिताया, जिससे लगता है कि टीम प्रबंधन अभिषेक के पूरी तरह फिट न होने की स्थिति में अपने विकल्प तैयार रख रहा है. भारतीय टीम प्रबंधन को हालांकि 25 वर्षीय अभिषेक के 15 फरवरी तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है. अभिषेक रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर आयोजित डिनर में शामिल हुए थे लेकिन वह अपने बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.