भारत का नामीबिया से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में केवल एक बार सामना हुआ है. 8 नवंबर, 2021 को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी. भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए.उन्होंने पुष्टि की कि जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए चयन हेतु उपलब्ध हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अभिषेक अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और उनकी सेहत अच्छी है. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी दिल्ली में भारतीय टी20 विश्व कप 2026 टीम में शामिल हो गए हैं और उन्होंने मंगलवार और बुधवार को टीम के साथ अभ्यास किया.
अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग.
भारत बनाम नामीबिया संभावित प्लेइंग XI
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रायलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, मैक्स हींगो.
फुल स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हींगो.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.