Abhishek Sharma vs Pakistan T20 World Cup: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल रहने के बाद छुट्टी मिल गई है, उनका नामीबिया के खिलाफ बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में होने वाले मैच में खेलना मुश्किल है, लेकिन क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे ये सवाल हर फैंस के जेहन में है.
अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप
तिलक ने दी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की जानकारी
मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने बताया कि अभिषेक को आज छुट्टी मिल गई है. कल के मैच में उसके खेलने पर फैसला लेने के लिए अभी समय है. तिलक ने पत्रकारों से कहा, ‘अभिषेक के कल खेलने को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है.’
यूएसए के खिलाफ खराब तबीयत के साथ उतरे थे
बताया जा रहा है कि यूएसए के खिलाफ टी-20 विश्व कप के पहले मैच के दौरान ही अभिषेक की तबीयत बिगड़ी हुई थी और दिल्ली पहुंचने के बाद और बिगड़ गई. अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ शनिवार को मुंबई में खेले गए पहले मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने इस मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था, उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी.
गंभीर की डिनर पार्टी से जल्दी चले लौट आए थे
भारतीय टीम प्रबंधन को हालांकि 25 वर्षीय अभिषेक के 15 फरवरी तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है. अभिषेक रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे लेकिन वह अपने बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.