यहां अफगानिस्तान को मैच जीतने के तीन मौके मिले, तीनों ही आखिरी बॉल पर. पहला मौका 20 ओवर के मैच में आखिरी बॉल पर, दूसरा मौका पहले सुपर ओवर की आखिरी बॉल पर और तीसरा मौका मिला दूसरे सुपर ओवर की आखिरी बॉल पर. कुल मिलाकर तीनों बॉल साउथ अफ्रीका के फेवर में गईं और वह मैच जीत गया.
पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 187 रन बनाए. अफगानिस्तान जब चेज करने उतरी तो उसकी तरफ से नूर अहमद और फजल फारुकी बैटिंग कर रहे थे. ये अफगानिस्तान की आखिरी जोड़ी थी, देानों को मिलकर 13 रन बनाने थे. नूर अहमद के पास सट्राइक थी और बॉलिंग कर रहे थे कगिसो रबाडा. पहली ही गेंद पर नूर अहमद कैच आउट हुए, मगर ये नो बॉल निकली इसके बाद वाइड और डॉट गेंद डाली.
अगली गेंद पर नूर ने छक्का मार दिया. तीसरी बॉल डॉट निकल गई, नूर ने रन लेने की कोशिश की, मगर दोनों अपने अपने छोर पर वापस लौट गए. चौथी गेंद भी नूर ने खेली जिस पर उन्होंने दो रन लिए और ये भी नो बॉल निकली. अगली फ्री हिट थी जिस पर सिर्फ रन आउट हो सकता था. नूर ने शॉट खेलते ही मन बना लिया कि दो रन लेने हैं, इधर फजल फारुकी स्टार्ट भी नहीं ले पाए, 2 रन की कॉल थी, दूसरा रन मात्र 1 इंच की दूरी से अधूरा रह गया. फजल का बल्ला हवा में रह गया और उन्हें आउट करार दिया गया. यह पहला मौका था जहां अफगानिस्तान जीत सकता था.
अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. गुरबाज और अजमत ओमरजई क्रीज पर उतरे. अजमत ने कमाल के शॉट लगाए, पहली गेंद पर 4, दूसरी पर सिक्स, इसके बाद सिंगल-विंगल लेकर पांचवीं पर भी चौका लगा दिया. कुल मिलाकर बने 17 रन, साउथ अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए थे 18 रन. चेज करने के लिए ब्रेविस और मिलर की जोड़ी उतरी. फारुकी ने बॉल थामी, दूसरी बॉल पर ब्रेविस ने छक्का मारा और तीसरी पर हो गए आउट. अब आए स्टब्स, जिन्होंने आते ही चौका जड़ दिया.
पांचवीं गेंद निकली डॉट और छठवीं बॉल पर अफ्रीका को जीतने के लिए 7 रन बनाने थे, जो कैसे भी मुमकिन नहीं था. अफ्रीका बस इतना कर सकती थी कि सिक्स लगाकर स्कोर को बराबर कर ले, ताकि अगला सुपरओवर हो और अफगानिस्तान को इतना करना था कि कैसे भी सही गेंद डाल दे, सिक्सर बचा ले, भले ही चौका चला जाता, मगर इस आखिरी गेंद पर भी अफगानिस्तान चूक गया और फजल ने फुलटॉस डाल दी. स्टब्स ने आसमानी छक्का मारा और स्कोर बराबर हो गया. यहां भी अफगानिस्तान ने जीत का मौका गंवा दिया.
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज पैडेड थे, बैटिंग उन्हीं को पहले मिली. बॉल मिली अजमत को. पहली ही गेंद पर स्टब्स ने जोरदार छक्का लगाकर ओवर की शुरुआत की और इतना मारा कि अफगानिस्तान को 24 रन का टारगेट दे दिया. साउथ अफ्रीका इस बार स्पिनर केशव महाराज को ले आई, इधर से आए गुरबाज और नावी, पहली गेंद डॉट निकल गई और दूसरी पर नावी आउट हो गए. इधर 24 रन का स्कोर यानी 4 लगातार छक्के, स्ट्राइक थी गुरबाज के पास. गुरबाज ने तीन लगातार छक्के मार दिए.

लास्ट बॉल पर फिर छक्का चाहिए था, लेकिन रोमांच तो रोमांच है, साउथ अफ्रीका ने अगली बॉल वाइड डाल दी. आखिरी बॉल पर चाहिए थे 5 रन, या तो छक्का लगाकर अफगानिस्तान जीत जाती, या फिर चौका मारकर स्कोर बराबर कर लेते. यही वो आखिरी गेंद थी, जहां अफगानिस्तान एक बार फिर हारा. गुरबाज कैच आउट हो गए. काश वो छक्का लगा देते या फिर अफगानिस्तान आखिरी तीन मौकों में तीन गलतियां न करता तो ये मैच इतिहास में दर्ज हो जाता.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.