SA vs AFG Double Super Over thrill: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवर में एक सामन 187-187 रन बनाए.इसके बाद सुपर ओवर में मुकाबला पहुंच गया. सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने एक समान स्कोर किए.फिर दूसरा सुपर ओवर कराया गया जहां दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक जीत दर्ज कर पूरे दो अंक अर्जित किए. दो सुपर ओवर में 24 गेंदें फेंकी गईं. आइए जानते हैं सुपर ओवर का रोमांच कि कब क्या क्या हुआ.
साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराया.
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को हराकर दो अंक हासिल किए.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस वर्ल्ड कप के 13वें मैच में गजब का रोमांच दिखा. दोनों टीमें हार मानने को तैयार नहीं थीं. निर्धारित 20 ओवर में दोनों टीमों ने एक समान 187 रन बनाए. इसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया.पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने फिर एक समान रन बनाए. इसके बाद दूसरा सुपर ओवर कराया गया जहां दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की.
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 6 विकेट पर 187 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 187 रन पर आउट हो गई. इसके बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा लेकिन दक्षिण अफ्रीका दूसरे सुपर ओवर में जीत हासिल करके दो महत्वपूर्ण अंक अपने खाते में जोड़ने में सफल रहा.
WOW! ANOTHER SUPER OVER!
We’ve never seen anything like this in the ICC Men’s T20 World Cup.