Afghan cricketer Shapoor Zadran hospitalized: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शफूर जादरान क्रिटिकल कंडिशन में अस्पताल में भर्ती हैं. शफूर की फैमिली ने सोशल मीडिया पर उनके बीमार होने की जानकारी दी है. शफूर अफगानिस्तान के लिए 80 इंटरनेशनल मैचों में मैदान पर उतरे हैं.
ऐसा ही एक क्रिकेट शफूर जादरान हैं, जो अफगानिस्तान के लिए 80 इंटरनेशनल मैचों में मैदान पर उतरे, लेकिन आज वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं. शफूर गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी हालत बहुत खराब है. शफूर के भाई ने सोशल मीडिया पर उनके बीमार होने की जानकारी दी है. अफगानिस्तान क्रिकेट के कुछ करीबी लोगों ने बताया कि शफूर का व्हाइट ब्लड सेल का लेवल खतरनाक स्तर पहुंच गया है, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
अफगान क्रिकेट बोर्ड ने जताई है चिंता
शफूर के बीमार होने की खबर पाकर कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी उनके लिए चिंता जाहिर की है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने सोशल मीडिया पर जादरान को लेकर कहा कि वह हमेशा शेर की तरह खेला है. जादरान को आप सब जल्दी ठीक होने के लिए दुआएं दीजिए. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के उनके साथी खिलाड़ियों ने शफूर के जल्दी ठीक होने की दुआएं मांगी है.
कैसा है शफूर जादरान का करियर
शफूर जादरान ने साल 2009 में अफगानिस्तान के लिए नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. शफूर अफगानिस्तान के लिए सिर्फ दो फॉर्मेट में ही खेल पाए. शफूर 44 वनडे और 36 टी20 मैच खेले गए. वनडे में शफूर ने 44 विकेट अपने नाम किए. इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट लेने का है. वहीं टी20 में शफूर ने 27 विकेट झटके हैं. इस फॉर्मेट में शफूर का सबसे शानदार प्रदर्शन 40 रन देकर 3 विकेट लेने का है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.