Steve Smith break Silence to Babar Azam: बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और बाबर के बीच सिडनी थंडर्स के खिलाफ मैच में एक बड़ा बवाल हुआ. मैच के दौरान धीमी बल्लेबाजी कर रहे बाबर आजम को स्मिथ ने स्ट्राइक देने से मना कर दिया था. इस पूरी घटना को लेकर मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने पूरी कहानी बताई है.
एक ओवर में धुआंधार 32 रन बनाने के बाद स्टीव स्मिथ ने 12वें ओवर की तीन गेंदों में 11 रन और बनाए और 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही सिक्सर्स ने 190 रनों के टारगेट को 17.2 ओवर में पांच विकेट से हासिल कर मैच को अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, मैच के बाद बाबर कहीं नजर नहीं आए और स्मिथ भी पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे. इसकी एक बड़ी वजह मैदान पर हुए घटना को और तूल नहीं देने के लिए किया गया.
“Wasn’t happy, Babar.” 😳
Drama in the middle of the SCG after Steve Smith knocked back a run from Babar Azam, so he could take strike during the Power Surge. #BBL15 pic.twitter.com/rTh0RXE0A5
बीबीएल में बाबर कैसा प्रदर्शन रहा है
पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम का बीबीएल 2025-26 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. बीबीएल में अब तक वह सिर्फ 201 रन बना पाए हैं, जिसमें औसत 28.71 और स्ट्राइक रेट 107.48. अगर किसी मैच में बाबर के बल्ले से रन निकला भी है तो धीमी बल्लेबाजी के कारण उनकी खूब आलोचना हुई है. सिर्फ बीबीएल ही नहीं, अपने नेशनल टीम के लिए भी बाबर टी20 फॉर्मेट में परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं.
क्या है बाबर-स्मिथ का पूरा मामला?
बाबर आजम और स्टीव स्मिथ का ये विवाद सिडनी थंडर्स के खिलाफ मुकाबले की है. स्मिथ 10 ओवर के बाद पावर सर्ज का सही इस्तेमाल करना चाहते थे. बीबीएल में पावर प्ले सिर्फ चार ओवर का होता है और बाकी दो ओवर की फील्डिंग लिमिटेशन इनिंग्स के दूसरे हिस्से में ली जा सकती है, जिसे पावर सर्ज कहते हैं.
Steve Smith Bashed Babar Azam 🗣️
“At the 10 over mark, they said take the Surge straightaway and I said give us one over, I want to target the short boundary. I think we took 32 in the end. It was a good Surge. Not sure Babar was too happy with me” pic.twitter.com/7hRjeVa6Wt
स्मिथ की प्लानिंग थी कि वह छोटी बाउंड्री की तरह हिट कर ज्यादा से ज्यादा रन बटोरे जो उन्होंने किया भी. ये घटना 11वें ओवर में हुई थी. सिक्सर्स ने 11वें ओवर में इसे लिया और स्मिथ ने स्ट्राइक रखते हुए रयान हैडली के खिलाफ एक ओवर में 32 रन बना दिए. स्मिथ ने बाबर को 11 ओवर की अंतिम पर स्ट्राइक बदलने से मना किया था. बाबर मैच में 39 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 120 से थोड़ा ज्यादा था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.