Mohammad Rizwan BBL 2025-26: बिग बैश लीग 2025-26 में पाकिस्तानी प्लेयर्स अपनी टीमों के लिए सिरदर्द बन गए हैं. खास तौर से मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की टूर्नामेंट में खूब बेइज्जती हो रही है. स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच हुए स्ट्राइक विवाद के बाद अब मोहम्मद रिजवान ने भी धीमी पारी खेलकर अपनी नाक टकवाई है. बीबीएल में रिजवान मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रहे हैं.
मोहम्मद रिजवान बीबीएल में बुरी तरह फ्लॉप
नई दिल्ली: बिग बैश लीग 2025-26 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लगातार फजीहत हो रही है. सिडनी सिक्सर्स में बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच स्ट्राइक विवाद का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मोहम्मद रिजवान भी चर्चा में आ गए. बीबीएल में रिजवान मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के 38वें मैच में मेलबर्न का सामना एडिलेड स्ट्राइकर्स से हुआ. इस मैच में मेलबर्न की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी, लेकिन सिर्फ 99 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.
About the Author
Jitendra Kumarअक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें