रोहित और विराट के टी-20 से संन्यास के बाद भारतीय टीम एक नियमित ओपनिंग जोड़ी के लिए जूझ रही है. एक तरफ अभिषेक शर्मा को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी गेम सेट कर दे रही है, मगर दूसरी ओर से उन्हें वैसा साथ नहीं मिल रहा. आयुष उनके दूसरे जोड़ीदार बन सकते हैं.
आयुष म्हात्रे टीम इंडिया में रोहित शर्मा का विकल्प बन सकते हैं.
खासतौर से रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 में संन्यास के बाद ओपनिंग जोड़ी के लिए जूझ रही टीम इंडिया के खेवनहार बनने का माद्दा आयुष म्हात्रे में नजर आ रहा है. म्हात्रे की सबसे बड़ी मजबूती ये है कि वह ऑफ स्पिन भी करते हैं. और अंडर-19 वर्ल्डकप के पिछले दो मैचों में 3-3 विकेट लेकर वह यह साबित कर चुके हैं कि उनमें बल्ले और गेंद दोनों से करिश्मा करने की काबिलियत है.
रोहित और विराट के टी-20 से संन्यास के बाद भारतीय टीम एक नियमित ओपनिंग जोड़ी के लिए जूझ रही है. एक तरफ अभिषेक शर्मा को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर गेम सेट कर दे रहे हैं, मगर दूसरी तरफ उन्हें उस तरह का साथ नहीं मिल रहा है, जैसा मिलना चाहिए. पिछली चार टी-20 सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल और संजू सैमसन को ओपनर के तौर पर ट्राइ किया गया. शुभमन ने इस बीच कुछ अच्छी पारियां खेलीं, मगर संजू का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. न्यूजीलैंड के साथ हालिया 5 मैचों की सीरीज में वह 46 रन ही बना सके.
आयुष म्हात्रे को मुंबई के नए स्टार है, नालासोपारा इलाके में आयुष ने 5 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलने की शुरुआत कर दी थी. वह विरार से चर्चगेट तक प्रतिदिन 80 किमी की ट्रेन यात्रा कर अभ्यास करने आते थे. खास बात ये है कि रोहित शर्मा को तैयार करने वाले कोच दिनेश लाड़ ही आयुष म्हात्रे को तराश रहे हैं. यही वजह है कि आयुष की बल्लेबाजी में भी रोहित शर्मा भी झलक दिखती है. वह रोहित शर्मा को अपना आदर्श भी मानते हैं, कई मौकों पर आयुष खुद ये बात कह चुके हैं.
आयुष म्हात्रे एक खिलाड़ी के तौर पर लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं, अंडर-19 भारतीय टीम की कप्तानी भी उनके पास ही है, जिसमें उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है. अंडर-19 वर्ल्डकप में उन्होंने पांचों मैचों में टीम को जीत दिलाकर सेमीफाइनल तक पहुंचाया है.
About the Author

आयुष केवल बल्लेबाजी तक सीमित नहीं है, वह दाएं हाथ से ऑफ स्पिन भी करते हैं, जिससे वह टीम के लिए एक विस्फोटक ओपनर के साथ एक वैकल्पिक गेंदबाज भी बन सकते हैं, टीम को फिलहाल जिसकी कमी अखर रही है. U19 विश्व कप 2026 में उन्होंने अपनी गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन किया है. पाकिस्तान के साथ नॉकआउट मैच में उन्होंने 8 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके, इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 ओवर में 3 विकेट लेकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी. विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ 4.1 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे.
महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने आयुष म्हात्रे को लेकर अपनी राय रखी है. Sportstar के कॉलम में अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा था, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ आयुष ने समय बिताकर खुद को परिपक्व किया होगा, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी को सनसनी के तौर पर नहीं देखना चाहिए, क्योंकि अंडर-19 क्रिकेट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट के बीच एक बड़ा अंतर है, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की तो बात ही छोड़ दें.
आयुष म्हात्रे ने निकाली पाकिस्तानी खिलाड़ी की हेकड़ी.
मुंबई : रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स: IPL 2025 में रुतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के रूप में 30 लाख रुपये में साइन किए गए.
भारत U19: नवंबर 2025 में उन्हें U19 एशिया कप 2025 का कप्तान बनाया गया और फिलहाल वे U19 विश्व कप 2026 में भारत की अगुवाई कर रहे हैं.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.