UP Warriorz beat Mumbai Indians: मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड की दमदार बल्लेबाजी के बाद बेहतरीन गेंदबाजी से यूपी वारियर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले को 22 रन से जीत लिया. टूर्नामेंट में यूपी की ये दूसरी जीत है और वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.
यूपी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने सिर्फ 23 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे. शुरुआती झटके के बाद मुंबई के बल्लेबाज दबाव में आ गए. मुंबई के लिए बल्लेबाजी में अमेलिया केर और अमनजोत कौर ने जरूर कोशिश की, लेकिन टॉप ऑर्डर की नाकामी के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई. अमेलिया केर 49 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि अमनजोत ने 24 गेंद में 41 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में यूपी की तरफ से शिखा पांडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. इसके अलावा सोफी एक्लेस्टोन, क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और कोल टायरन ने एक-एक सफलता अर्जित की.
यूपी के लिए लैनिंग और लिचफील्ड ने किया कमाल
मुंबई के खिलाफ मुकाबले में यूपी की कप्तान मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड ने कमाल की बल्लेबाजी की. मेग लैनिंग 70 रन और फीबी लिचफील्ड 61 रन बनाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की पार्टनरशिप भी हुई. इन दोनों दमदार बल्लेबाजी के लिए यूपी आठ विकेट पर 187 रन बनाने में सफल रही. इस दौरान मुंबई इंडियंस की फील्डिंग बहुत ही खराब रही. मुंबई के फील्डरों ने कम से कम पांच कैच छोड़े. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद किरण नवगिरे (शून्य) फिर असफल रहीं और पहले ही ओवर में निकोला कैरी की गेंद पर बोल्ड हो गईं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की महान क्रिकेटर लैनिंग ने हमवतन लिचफील्ड के साथ महज 76 गेंद में 119 रन की भागीदारी निभाकर टीम के प्रतिस्पर्धी स्कोर की नींव रखी.
लैनिंग ने 45 गेंद की पारी के दौरान 11 चौके और दो छक्के जमाए जबकि उभरती हुई स्टार लिचफील्ड ने 37 गेंद में सात चौके और तीन छक्के जड़े.पर 13वें ओवर में अमनजोत कौर ने लिचफील्ड को आउट किया जिससे यूपी वॉरियर्स को 124 रन पर दूसरा झटका लगा. अगले ओवर में लैनिंग भी पवेलियन लौट गईं जिससे स्कोर तीन विकेट पर 136 रन हो गया. फिर हरलीन देओल ने 16 गेंद में 25 रन और क्लो ट्रायोन ने 13 गेंद में 21 रन बनाकर योगदान दिया. मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया केर ने 28 रन देकर तीन जबकि नटाली साइवर ब्रंट ने 22 रन देकर दो विकेट झटके. निकोला कैरी, हैली मैथ्यूज और अमनजोत कौर को एक एक विकेट मिला.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.