WPL 2026 DC vs MI Live Cricket Score: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा…और पढ़ें
Delhi Capitals vs Mumbai Indians WPL 2026 Live Cricket Score: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हो रही है. मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. दिल्ली की टूर्नामेंट में शुरुआत बहुत ही निराशाजनक हुई है. ऐसे में मुंबई के खिलाफ इस मैच में उसकी कोशिश होगी कि वह दमदार खेल का प्रदर्शन करें. मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे इस मैच से जुड़े पल-पल का अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगा.
दोनों टीमों का स्क्वाड-
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, चिनेले हेनरी, ममता मादीवाला, दीया यादव.
मुंबई इंडियंस महिला टीम: हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, नल्ला क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, मिल्ली इलिंगवर्थ, पूनम खेमनार, सैका इशाक, राहिला फिरदौस.
January 20, 202620:16 IST
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की फिफ्टी हुई पूरी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी मुंभई इंडियंस ने 10 ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाल लिया है.
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई को 21 रन पर लगा दूसरा झटका
दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा गई है. टीम ने 21 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया है. ओपनर बल्लेबाज हेली मैथ्यूज 12 रन बनाकर हुईं आउट. मैथ्यूज को मैरिजेन कैप ने बोल्ड किया.
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 21 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. दिल्ली की नंदनी शर्मा ने सजीवन सजना को बोल्ड कर टीम को सफलता दिलाई है. सजीवन सजना 9 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुईं.
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज और सजीवन सजना पारी की शुरुआत कर रही हैं.
DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की नजर है टॉप
मुंबई इंडियंस की इस मैच में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की कोशिश होगी. मुंबई अभी तक खेले गए अपने 5 मैच से 3 में जीत हासिल की है और वह दूसरे पाएदान पर काबिज है.
DC vs MI Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स के लिए है अहम मैच
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का ये मुकाबला काफी अहम है. दिल्ली का टूर्नामेंट में ये चौथा मैच. अब तक टीम को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. ऐसे में दिल्ली के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है.
WPL 2026 DC vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), निकोला केरी, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.
WPL 2026 DC vs MI Live: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, दीया यादव, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
WPL 2026 DC vs MI Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस, जीता है. जेमिमा ने टॉस जीतकर मुंबई की कप्तान हरमप्रीत कौर को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.
WPL 2026 DC vs MI Live: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली और मुंबई के बीच
वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडिंस के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.