Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया की टीम को जिस वजह से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा वही पाकिस्तान को सुपर 8 में पहुंचा सकता है. हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के मौसम की. बारिश की वजह से जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच रद्द करना पड़ा. मैच से मिले 1 अंक हासिल कर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा और अब ऐसा ही कुछ पाकिस्तान से साथ हो सकता है.
नामीबिया से मैच बारिश की वजह से धुला तो पाकिस्तान को मिलेगा सुपर 8 का टिकट
कैसा है कोलंबो का मौसम
कोलंबो में बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यह है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल पूरी तरह छाए रहेंगे. दोपहर 1 से 3 बजे के बीच गरज-चमक हो सकती है, जिससे मैच की शुरुआत में देरी हो सकती है. इसके अलावा, पूरे मैच के होने की उम्मीद है.
अगर पाक बनाम नाम मैच बारिश में धुल गया तो क्या होगा?
अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान के लिए यह बुरा नतीजा नहीं होगा. मैच रद्द होने की स्थिति में पाकिस्तान को एक अंक मिलेगा, जो सुपर 8 में पहुंचने के लिए अमेरिका को पीछे छोड़ने के लिए काफी होगा. अमेरिका की टीम के इस वक्त पाकिस्तान के बराबर 4 अंक हैं. आखिरी मैच जीतकर वो उससे आगे निकल सकता है लेकिन बारिश से मैच धुलने की स्थिति में भी 5 अंक लेकर अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इसी वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई. जिम्बाब्वे का मैच आयरलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुआ और 1 अंक लेने के बाद जिम्बाब्वे ने सुपर 8 में जगह पक्की की.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.