ICC T20 World cup Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज दिन के पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम संयुक्त अरब अमीरात से खेलेगी. प्रोटियाज टीम सुपर 8 में जगह बना चुकी है जबकि यूएई टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.
साउथ अफ्रीका और यूएई का टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला
ICC T20 World cup Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे. दिन के पहले मुकाबले में सुपर 8 में जगह बना चुकी साउथ अफ्रीका की टीम संयुक्त अरब अमीरात से खेलेगी. दिन का दूसरा मुकाबला बेहद अहम होने वाला है. पाकिस्तान अगले दौर में जगह बनाने के लिए करो या मरो के मैच में नामीबिया के खिलाफ उतरेगा. भारतीय टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स के साथ शाम को खेलेगी.
साउथ अफ्रीका की संभावित इलेवन: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
UAE की संभावित इलेवन: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.