IND A vs USA T20 World Cup Warm Up Match: इंडिया ए और यूएसए के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच में एन जगदीशन ने दमदार शतक ठोक दिया. यही कारण रहा कि इंडिया ए ने यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 238 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया.
कौन हैं नारायण जगदीशन?
24 दिसंबर 1995 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में पैदा हुए एन जगदीशन का पूरा नाम नारायण जगदीशन है. दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने बीसीसीआई की लगभग सभी एज कैटेगरी में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया है. आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेल चुके जगदीशन लंबे वक्त से इंडिया ए का हिस्सा हैं. 2025 ओवल टेस्ट के लिए उन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली थी, इसके बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्हें पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था हालांकि ध्रुव जुरेल के रहते उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला.
रॉबिन ने मुझे सिखाया है कि मुझे हर सेशन में कैसे अभ्यास करना चाहिए. रॉबिन ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मुझे न सिर्फ एक क्रिकेटर के रूप में बल्कि एक व्यक्ति के रूप में भी शांत और सुरक्षित महसूस करना सिखाया है और मुझे वर्तमान में रहने की प्रेरणा दी है. बल्लेबाजी की बात करें तो गुरु सर (एजी गुरुस्वामी) और नरसिम्हा (दोनों तमिलनाडु के कोच) ने मेरी मदद की है.
रॉबिन सिंह को अपना मेंटॉर मानते हैं जगदीशन
जगदीशन आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स में अपने टीममेट रहे रॉबिन उथप्पा के करीब आए. रॉबिन उथप्पा और जगदीशन एक ही स्टाइल के प्लेयर हैं. दोनों विकेटकीपर बैटर हैं, ऐसे में जगदीशन को उथप्पा वो जरूरी टिप्स देने लगे, जिससे युवा खिलाड़ी कोलमुश्किल समय से उबरने और असफलताओं के सामने शांत रहने में मदद मिली.
TNPL के स्टार ओपनर हैं जगदीशन
जगदीशन ने हाल ही में हुए टीएनपीएल 2025 में अपनी ओपनिंग पोजिशन छोड़कर चेपॉक सुपर गिलीज के लिए लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी. जगदीशन कई सालों से टीएनपीएल में एक भरोसेमंद ओपनर रहे हैं, लेकिन पिछले सीजन में वह कुछ अलग करना चाहते थे और टॉप ऑर्डर की बजाय खुद को मिडिल ऑर्डर में चैलेंज करना चाहते थे. इसके पीछे वह खुद को हर पोजिशन के लिए उपलब्ध होना और अनुभवी होना कारण बताते हैं.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.