N Jagadeesan century Ayush Badoni T20 WC Warm up match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के लिए एन जगदीशन और आयुष बडोनी ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया, जगदीशन ने धुआंधार अंदाज में 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया, जबकि कप्तान बडोनी ने फिफ्टी लगाई.
इंडिया के लिए कप्तान बडोनी के साथ नारायण जगदीशन ने भी कमाल की बल्लेबाजी की. मुकाबले में एन जगदीशन ने 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया. जगदीशन इंडिया ए के लिए 55 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. जगदीशन के अलावा आयुष बडोनी ने भी तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली.
बडोनी ने 26 गेंद में बनाए 60 रन
इंडिया ए के कप्तान आयुष बडोनी ने भी धुआंधार बल्लेबाजी की. वडोनी 26 गेंद में 60 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में बडोनी ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा चोट से वापसी करने वाले तिलक वर्मा ने भी अपना दम दिखाया. तिलक वर्मा 24 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए. वहीं प्रियांश आर्य ने 13 गेंद में 28 रनों का योगदान दिया, जबकि रियान पराग 2 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 3 विकेट गंवाकर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
अमेरिका की गेंदबाजी रही औसत
वहीं अमेरिका की गेंदबाजी की बात करें तो वह औसत दर्जे की रही. मैच में अमेरिका के लिए कुल 9 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की. यूएसए के लिए सबसे ज्यादा सौरव नेत्रवलकर ने चार ओवर किए, लेकिन उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया. अमेरिका के लिए अली खान, जसदीप सिंह और शुभम रनजाने ने एक-एक विकेट लिए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.