पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बीच यह क्रिकेट मैच खेला गया था. साल 1953 में खेले गए इस ऐतिहासिक क्रिकेट मैच की फुटेज हाल ही में सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
इस मैच का दुर्लभ वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसे कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट इतिहास के आर्काइविस्ट जय गलगली को इसका श्रेय देते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों से वे भारतीय क्रिकेट के भूले-बिसरे दौर को सहेज रहे हैं और यह वीडियो बेहद अनोखी व शानदार है.
इस वीडियो में दिख रहा है कि, नेहरू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. फिर सारे सांसद सफेद क्रिकेट पोशाक में मैदान पर उतरे. दो दिवसीय इस मैच की दूसरी पारी में नेहरू ने तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष एके गोपालन के साथ मिलकर बल्लेबाजी की, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक दृश्य था.
मैच का आनंद लेते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और कई केंद्रीय मंत्री भी दर्शक दीर्घा में नजर आए. नेहरू की टीम ने पहली पारी 220 रन पर तीन विकेट खोकर घोषित की, जबकि उपराष्ट्रपति की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 86 रन पर दो विकेट बनाए.
For the past nine years, Jai Galgali has been an extraordinary archivist of Indian cricket of a bygone era. This video he unearthed and uploaded is both unusual and fabulous.https://t.co/MKE3YYt43k
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.