IND vs NZ 5th T20I Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव तिरुवनंतपुरम में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच में कई रिकॉर्ड नाम कर सकते हैं. उनके निशाने पर रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड है. इसके अलावा वह छक्कों की एक स्पेशल डबल सेंचुरी भी पूरी करने के करीब हैं. हालांकि, इन रिकॉर्ड्स को नाम करने के लिए सूर्या को बल्ले से धमाल मचाना होगा, जैसा कि उन्होंने दूसरे और तीसरे टी20 में किया था.
बड़े रिकॉर्ड्स पर सूर्यकुमार की नजर
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. भारत ने पहले ही 5 मैचों की यह सीरीज सीरीज नाम कर ली है. टीम के पास 3-1 की बढ़त है. ऐसे में आज भारत की नजरें 4-1 से सीरीज जीतने पर होंगी. तिरुवनंतपुरम में कप्तान सूर्यकुमार यादव सिर्फ भारत को जिताने ही नहीं, बल्कि कुछ बड़े रिकॉर्ड्स बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. अगर उनका बल्ला चला तो वह रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे. एक छक्का लगाते ही सूर्या स्पेशल डबल सेंचुरी पूरी कर लेंगे.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें