- कॉपी लिंक
विराट कोहली फिलहाल नंबर-1 वनडे बैटर हैं।
ICC ने इस सप्ताह जारी की गई रैंकिंग में एक गलती कर दी थी, जिसे अब काउंसिल ने सुधार लिया है। 14 जनवरी को जारी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-1 बल्लेबाज बने थे, लेकिन ICC ने गलती से उनके नंबर-1 रहने के कुल दिन कम बताए थे। बाद में ICC ने स्पष्ट किया कि विराट वनडे क्रिकेट में कुल 1,547 दिनों तक नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं।
तीसरे नंबर पर हैं कोहली 14 जनवरी को ICC ने विराट कोहली से जुड़ा एक डाटा सोशल मीडिया पर साझा किया था, जो बाद में गलत साबित हुआ। गलती सामने आने के बाद ICC ने उस कॉपी को सुधार दिया। पहले ICC ने बताया था कि विराट कोहली कुल 825 दिनों तक वनडे रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर रहे हैं, जिसके आधार पर वे इस सूची में दुनिया में 10वें स्थान पर थे।
हालांकि, आंकड़ों में सुधार के बाद ICC ने स्पष्ट किया कि विराट कुल 1,547 दिनों तक वनडे क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं। इस सही आंकड़े के साथ विराट अब इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 रहने वाले बल्लेबाजों की सूची में उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स (2,306 दिन) और ब्रायन लारा (2,079 दिन) हैं।
सुधार से पहले

विराट वनडे में 11वीं बार नंबर-1 विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन की पारी खेली थी, इसका उन्हें सीधा फायदा मिला। उनके अब 785 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। विराट जुलाई 2021 के बाद पहली बार और ओवरऑल अपने करियर में 11वीं बार नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हैं। पिछले हफ्ते वे नंबर-2 पर थे। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

ICC रैंकिंग में 3 बड़ी गलतियां, दो बार भारत नंबर-1 बना
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की रैंकिंग में पहले भी गलतियां हो चुकी हैं। 2 मामलों में तो टीम इंडिया को टेस्ट की नंबर-1 टीम बता दिया गया था। बाद में गलती सुधार किया गया…
- पहली : भारत ढाई घंटे नंबर-1 रहा पहला मामला 18 जनवरी 2022 को हुआ था। जब ICC की ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 1:30 बजे के करीब भारत को नंबर-1 टेस्ट टीम बताया गया। फिर ढाई घंटे बाद ही 4 बजे भारत को नंबर-1 से हटाकर नंबर-2 टेस्ट टीम कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया फिर नंबर-1 टेस्ट टीम हो गई। पढ़ें पूरी खबर
- दूसरी : वर्ल्ड क्रिकेट में भारत की 6 घंटे की बादशाहत फरवरी 2022 में ICC की गलती से भारत दूसरी बार टेस्ट में नंबर-1 टीम बन गई थी। 6 घंटे बाद ICC ने फिर नई रैंकिंग जारी की। इसमें भारत फिर से दूसरे और ऑस्ट्रेलिया नंबर वन था। पढ़ें पूरी खबर
- तीसरी : रोहित-कोहली के नाम गायब 20 अगस्त 2025 में ICC की ताजा रैंकिंग से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम गायब हो गए थे। करीब 4 घंटे बाद बोर्ड ने इस गलती को सुधार लिया। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.