Last Updated:विराट कोहली ने डेरिल मिचेल को गिफ्ट की अपनी जर्सी
नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार 18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जमाया लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं दिला पाए. कीवी टीम के खिलाफ घर पर यह भारत की पहली सीरीज हार है. इससे पहले कभी भी न्यूजीलैंड ऐसा नहीं कर पाया था. विराट ने सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद कुछ ऐसा किया जिसके लिए उनको जाना जाता है. उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक जमाने वाले डेरिल मिचेल को अपनी साइन की हुई जर्सी गिफ्ट की.
इसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग किंग कोहली के खेल भावना का तारीफ कर रहे हैं. दरअसल डेरिल मिचेल ने भारतीय टीम के हाथ से मैच को छीना. उन्होंने पिछले मैच में भी मुश्किल हालात में आकर शतक ठोक मैच जिताया था. अब 5 रन पर दो विकेट गिरने के बाद भी आकर सेंचुरी जमाते हुए मुकाबला दूर लेकर चले गए. मिचेल की पारी के दम पर ही न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 337 रन का स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम 252 रन पर ऑलआउट हो गई.
Virat Kohli gives his signed jersey to Daryl Mitchell during the post-match presentation.