- Hindi News
- Sports
- Africa Cup Final 2026 Penalty Controversy; Senegal Vs Morocco | Football News
- कॉपी लिंक
अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का फाइनल मैच फुटबॉल से ज्यादा विवाद और हंगामे के कारण चर्चा में रहा। मोरक्को और सेनेगल के बीच रविवार को मोरक्को के प्रिंस मौले अब्देल्लाह स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला गया। इसमें एक विवादित पेनल्टी के बाद सेनेगल की पूरी टीम गुस्से में मैदान छोड़कर बाहर चली गई।
मैच के अंतिम समय में रेफरी के मोरक्को को पेनल्टी दिए जाने से सेनेगल के खिलाड़ी भड़क गए और खेल रोक दिया गया। करीब 14 मिनट तक मैदान पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और मैच रुका रहा। बाद में कप्तान सादियो माने के समझाने पर सेनेगल की टीम दोबारा मैदान पर लौटी।

विवाद के कारण 14 मिनट तक खेल रुका रहा।
सेनेगल ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया सेनेगल की टीम को मैदान पर लौटने के बाद खेल शुरू हुआ। पेनल्टी पर मोरक्को के खिलाड़ी ब्राहिम डियाज गोल नहीं कर सके और सेनेगल के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया, जहां सेनेगल के लिए पाप गुए ने 94वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर मुकाबला 1-0 से जीत लिया।

पाप गुए (26 नंबर हरी जर्सी में) ने 94वें मिनट में निर्णायक गोल किया।
सेनेगल दूसरा खिताब जीता इस जीत के साथ सेनेगल ने अफ्रीका कप का दूसरा खिताब अपने नाम किया। सोशल मीडिया पर भी इस फाइनल को अफ्रीका कप का सबसे विवादित मुकाबला बताया जा रहा है।
अफ्रीका कप में पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद
अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब बड़े मुकाबले विवादों में घिरे हों।
- 2010 अफ्रीका कप में टोगो टीम पर बस अटैक के बाद टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।
- 2015 अफ्रीका कप में मेजबान इक्वेटोरियल गिनी पर रेफरी फैसलों को प्रभावित करने के आरोप लगे थे, जिससे घाना के खिलाड़ी और अधिकारी खुले तौर पर नाराज दिखे।
- 2022 अफ्रीका कप में ट्यूनीशिया और माली के बीच खेले गए मैच में रेफरी ने समय से पहले मैच खत्म कर दिया था, जिस पर भारी विवाद हुआ था। उस मुकाबले के बाद CAF (अफ्रीकन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन) को आधिकारिक सफाई तक देनी पड़ी थी।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.